नयी दिल्ली: 23 सितंबर (ए) बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों को निर्धारित समय से पहले 25 सितंबर को ही वेतन का भुगतान करने को कहा है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28-30 सितंबर की तीन-दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया हुआ है। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग पांच कार्यदिवस वाले सप्ताह की व्यवस्था लागू करने की है।
