जनमोर्चा के प्रधान संपादक शीतला सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

अयोध्या उत्तर प्रदेश
Spread the love

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 16 मई (ए) अयोध्‍या से प्रकाशित हिंदी दैनिक जनमोर्चा के प्रधान संपादक शीतला सिंह का मंगलवार को यहां जिला अस्पताल में निधन हो गया। सिंह के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक समाचार पत्र जनमोर्चा, अयोध्या के प्रधान संपादक सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।.