जमीनी विवाद में पौत्र ने की बृद्ध दादा की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love


जौनपुर,17 अक्टूबर एएनएस । जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुली गांव में शनिवार को जमीनी विवाद में शातिर पौत्र ने दादा की गोली मारकर हत्या कर दिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मौके पर एसपी सिटी डॉक्टर संजय,सीओ अंकित कुमार और एसडीएम राजेश वर्मा भी पहुंच गये। जानकारी के अनुसार अंगुली  गांव निवासी बरखू यादव (75) को कोई संतान नहीं थी। वह अपने साले की पुत्री खुशबू को दशको पूर्व से अपने पास सेवा  के लिए रखे थे। लगभग 1 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। खुशबू बड़ी हुई तो उन्होंने खुद से ही उसका शादी विवाह कर दिया। अब खुशबू के दो बच्चे हैं। उनका पति सोनू भी अक्सर यहीं रहा करता है। वह कभी कभार ही अपने घर जाता है। लगभग 2 माह पूर्व बरखू ने अपने हिस्से की लगभग चार बीघे जमीन मे से 10 बिश्वा जमीन खुशबू के नाम बैनामा कर दिया था। जिसको लेकर उनका सगा भतीजा राम सिंह उनसे विवाद करता रहता था। शनिवार की दोपहर बरखू यादव गांव की बाजार आए हुए थे।  वापस घर लौट रहे थे।अभी वे घर से लगभग 500 मीटर दूर ही थे कि तभी सामने से दो बाइकों पर सवार उनके हिस्ट्रीशीटर भतीजे राम सिंह यादव सहित दो अन्य लोग उन्हें रोक लिए। आपस में कहासुनी होने लगी। इसी बीच तीनों ने उनपर हमला कर दिया। पहले तो उनपर चाकू से प्रहार किया गया। जब वह मुंह के बल जमीन पर गिर गये तो असलहे से गोली मार दी गई। जिसमें मौके पर ही बरखू ने दम तोड़ दिया।