बलौदाबाज़ार 26 अक्टूबर (ए) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार -भाटापारा जिले में सोमवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सिमगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत दरचुरा गांव के पास सुबह करीब 5.30 बजे हुई: जब रॉयल कंपनी द्वारा संचालित बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी।
बलौदाबाजार के सिमगा थाने के दरचुरा गांव के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक यात्री बस में 22 यात्री सवार थे, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए।
