जमीनी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो हमलावरों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर,21 अक्टूबर एएनएस । जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के दवोपुर मड़ई गांव में आज सुबह,स्कार्पियो से आये हमलावरों ने अवधेश यादव 40 वर्ष को गोली मार दी। अचानक चली गोली से गांव में सनसनी फैल गई। गोली से घायल अवधेश यादव ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर भागते समय दो हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी जमकद दैहिक समीक्षा करने के बाद,पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों हमलावर करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव के किशन यादव व बृजेश यादव बताये गये हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पह़ुंची नन्दगंज पुलिस ने घायल दोनों हमलावरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उनको वाराणसी रेफर कर दिया।
दवेपुर मंड़ई गांव में गोली चलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने त्वरित कारर्वाई हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।