जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों के बीच फायरिंग, 3 घायल

बिहार मुंगेर
Spread the love

मुंगेर,15 अगस्त एएनएस।बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार कीदेर शाम दो भाईयों के बीच हुए जमीन विवाद के दौरान फायरिंग की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमालपुर प्रखंड की बांक पंचायत में शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर इसके बाद फायरिंग की घटना में मुखिया बेबी देवी के पति शम्भू कुमार, उसके चचेरे भाई रवि कुमार उर्फ छोटू और गौतम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भु यादव को पैर में, रवि कुमार गर्दन पर और गौतम कुमार के जबड़े में गोली लगी। इस घटना ने गांव में तनाव व्याप्त हो गया। 

बताया जाता है की दीपक यादव और ब्रजेश यादव दोनों भाईयो के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शनिवार को बांक पंचायत की मुखिया बेबी देवी के घर पंचायत लगी थी। पंचायत के दौरान मुखिया पति से विवाद आरम्भ हो गया, जिसे लेकर गोलीबारी शुरू हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही  मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्तपताल भेजा गया।

दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर अस्तपताल पहुंचे और विवाद फिर से शुरू हो गया। जानकरी मिलते ही सदर एएसपी हरिशंकर कुमार सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। फायरिंग में घायल तीनों लोगों को पटना रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।