जीप पर हथियार लहराते हुए स्टंट करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर
Spread the love

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले की फेस-2 थाना पुलिस ने थार जीप पर सवार होकर स्टंट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

फेस-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआथा। उन्होंने बताया कि सोनू झा नामक एक व्यक्ति ने ट्विटर पर थार जीप पर सवार होकर हथियार लहराते हुए स्टंट करने वाले लोगों की वीडियो शेयर किया था।.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत पुलिस ने शनिवार को रणपाल सिंह उर्फ रोहित ठाकुर, अंशुल, सोनू पाल और नितिन को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दिखावटी/डमी शस्त्र भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक पाने की नियत से आरोपियों ने इस तरह का स्टंट किया था।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।