जौनपुर उपचुनाव:मल्हनी में सपा प्रत्याशी लकी यादव जीते,धनंजय सिंह हारे

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर,10 नवम्बर एएनएस। यूपी के जौनपुर जिले में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा के लकी यादव ने करीब 4500 मतो से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह को हरा कर जीत दर्ज की है। आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
मल्हनी में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से मनोज सिंह, सपा से लकी यादव और निर्दल उम्मीदवार बाहुबली पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के बीच मुख्य लड़ाई है। इनके अलावा बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्रा सहित अन्य 11 उम्मीदवार भी हैं।