जौनपुर नगर पालिका परिषद:भाजपा की मनोरमा मौर्य 10 हजार से अधिक मतों से विजयी

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर,13 मई (ए)। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद पर इस बार भाजपा का कब्जा हो गया। चार बार बसपा के कब्जे में रही इस सीट पर भाजपा की प्रत्याशी मनोरमा मौर्य ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बसपा की माया टण्डन को पराजित किया।
भाजपा प्रत्याशी को 37406 मत मिले जबकि बसपा प्रत्याशी को 26615 मत ही मिले।
तीसरे नम्बर पर रही समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऊषा जायसवाल को 16 हजार 669 मत मिले, चौथे नम्बर रही कांंग्रेस प्रत्याशी दरख्षा खातून को 13 578 मत मिले। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डा0 चित्रलेखा सिंह को 7027 वोट प्राप्त हुए। निर्दल प्रत्याशी सीमा को 980 वोट मिले तथा निर्दल जान्हवी को 583 वोट ही प्राप्त हो सके। इसी प्रकार भाकपा की आशा सिंह को 301 वोट ही मिल सका।