झारखंड में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची, 12 सितंबर (ए) झारखंड के रांची जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को छह साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद वहां से फरार हो गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, ‘‘नामकुम थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने तीन-चार दिन पहले भी बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी लेकिन इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।