चीन राष्ट्रीय सुरक्षा नियम उल्लंघन के आधार पर नागरिकों को देश छोड़ने से रोक सकता है

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: 15 सितंबर (एपी) चीन में मंगलवार से लागू होने वाले नए सीमा नियंत्रण नियमों के तहत, अगर नागरिक ऐसी किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होते हैं जिससे राष्ट्रीय या औद्योगिक सुरक्षा को खतरा हो, तो उनके देश छोड़ने पर रोक लगाई जा सकती है।

ये नियम सीमा से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव का हिस्सा हैं, जो कृत्रिम मेधा (एआई) और दूसरे उभरते क्षेत्रों में अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच प्रौद्योगिकी निर्यात को लेकर सरकार की बढ़ती चिंता को भी दिखाते हैं।