ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 12 घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

चित्रकूट (उप्र): नौ नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार देर रात करीब 2.30 बजे मऊ तहसील में रायपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत रामनगर के पास हुआ।