थानाधिकारी और कांस्टेबल रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 22 मार्च (ए)) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के मांडवा पुलिस थाना के थानाधिकारी और कांस्टेबल को कथित तौर पर आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के मुताबिक उदयपुर की एसीबी इंटेलिजेंस इकाई को शिकायत मिली थी कि मांडवा थाने में दर्ज प्रकरण में चार लोगों के नाम नहीं जोड़ने के एवज में थानाधिकारी और कांस्टेबल ने 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है।एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गोपनीय शिकायत में आरोप था कि परिवादियों को एक प्रकरण में आरोपित नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन में प्रत्येक आरोपी के बदले 5-5 लाख रुपये की मांग सामने आई। जिसके बाद 8 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपितों को एक लाख रुपए के वास्तविक नोट और सात लाख रुपए के डमी नोट सहित कुल 8 लाख रुपये लेते हुए धर दबोचा। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में की गई।