दिल्ली, एनसीआर में 16 से 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की संभावना

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (ए) दिल्ली और राष्टूीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले सप्ताह शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान के गिरकर करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।.