दिल्ली के मुंडका में भाऊ गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (ए) पश्चिमी दिल्ली के मुंडका से भाऊ गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा में हत्या के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 28 वर्षीय विक्की उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह पूर्व में पांच आपराधिक मामलों में आरोपी है।.