नयी दिल्ली: 28 नवंबर (ए) अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने वाले ‘संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026’ में महिला आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए लोकसभा की सीट में 50 प्रतिशत की वृद्धि और 2051 तक परिसीमन पर रोक लगाने का प्रस्ताव है।
प्रस्तावित कानून अप्रैल में पेश किए गए संविधान (131वें संशोधन) विधेयक से एक बड़ा बदलाव दर्शाता है, जिसमें महिला आरक्षण के कार्यान्वयन को सुगम बनाने का प्रयास तो किया गया था, लेकिन न तो सीट की संख्या बढ़ाने का प्रावधान था और न ही परिसीमन पर लगी रोक को आगे बढ़ाने की व्यवस्था थी।