लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए परिसीमन विधेयक ला रही भाजपा: अखिलेश

उत्तर प्रदेश संभल
Spread the love

संभल (उप्र): 28 नवंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या और भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर परेशान जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रस्तावित परिसीमन विधेयक ला रही है।

संभल के बहजोई में सपा के राज्यसभा सदस्य जावेद अली के बेटे की दावत ए वलीमा (प्रीतिभोज) में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के लोग जानते हैं कि जनता उनसे दूर हो गई है। आज किसान खाद और डीएपी को लेकर के परेशान हैं। धान अगर पैदा हुआ, तो उसकी कीमत नहीं मिल रही है। व्यापारी दुखी हैं। युवाओं के हाथ में नौकरी नहीं।’