उप्र के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश बलरामपुर
Spread the love

बलरामपुर: 28 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा।

आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया।