नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पांच पकड़े

राष्ट्रीय
Spread the love

मंगलुरु, दो अगस्त (ए) दक्षिण कन्नड़ जिले की विट्टल पुलिस ने 2019 से एक नाबालिग से बार-बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।.

आरोपियों की पहचान अक्षय देवाडिगा (24), कमलाक्ष बेलाटाडा (30), सुकुमार बेलाटाडा (28), जयप्रकाश (38) और राजा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चार आरोपी विट्टल इलाके के रहने वाले हैं, जबकि एक अन्य केरल के कासरगोड जिले का निवासी है। .इनमें से एक आरोपी जयप्रकाश पीड़िता का रिशतेदार है। उसने पीड़िता से 2019 में पहली बार दुष्कर्म किया। इस साल भी उसने कई बार पीड़िता से बलात्कार किया।

पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, चारों आरोपियों ने उसकी बेटी से शादी का वादा किया और सुनसान जगहों पर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और एसी/एसटी (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।