नयी दिल्ली: आठ दिसंबर (ए)
) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में विभिन्न आरोपियों की स्थिति की पुष्टि के लिए सोमवार को दिल्ली की एक अदालत से समय मांगा।
विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं कि क्या आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं