पंजाब में कैबिनेट विस्तार, विरोध के बावजूद राणा गुरजीत सिंह ने ली शपथ

राष्ट्रीय
Spread the love


चंडीगढ़, 26 सितम्बर (ए)। पंजाब के नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण रविवार को शुरू हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट में राणा गुरजीत सिंह को भी शामिल कर लिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले गुरजीत सिंह के मंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर विरोध जताया था। इन नेताओं ने गुरजीत सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने की मांग की थी। कुछ नेताओं का कहना था कि मंत्री पद उनकी (राणा गुरजीत) जगह साफ छवि वाले दलित नेता को दिया जाना चाहिए। 
सबसे पहले कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और फिर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। उसके बाद तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लिए।
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
कांग्रेस विधायक रजिया सुल्तान, विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और राजकुमार वेरका भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।