पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़, 10 जनवरी (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को पूरा हो गया।.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ” भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा आरंभ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। “.