राहुल गांधी ने अंबाला से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

राष्ट्रीय
Spread the love

अंबाला,(हरियाणा),10 जनवरी (ए) । कोहरे व ठंड के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत अंबाला से की। बता दें कि इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंची. राहुल गांधी जब कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म सरोवर जाकर विधि-विधान से पूजन किया और आरती भी की. ब्रह्म सरोवर पर पूजन और आरती करते राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में राहुल गांधी माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौजूद रहे.