पंजाब विस मतगणना : पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की हार

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़, 10 मार्च (ए) पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला नगर सीट से 19,873 मतों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।

बृहस्पतिवार को घोषित किए गए विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के अजित पाल सिंह कोहली ने उन्हें पटियाला नगर सीट से मात दी।

पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पटियाला के शाही परिवार के वंशज सिंह (79) ने 2002, 2007, 2012 और 2017 में कांग्रेस की टिकट पर पटियाला सीट से चुनाव जीता था।

कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। बाद में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ चुनाव के लिए गठबंधन किया।

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।