पश्चिम बंगाल से ओडिशा जा रही बस में आग लगने से 30 घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता, 11 नवंबर (ए) पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब बस शाम करीब पांच बजे यहां के बाबूघाट से रवाना हुई और रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके के पास पहुंची। वातानुकुलित बस धीमी गति से चल रही थी।.वातानुकुलित बस धीमी गति से चल रही थी। बस में सवार कम से कम 30 यात्रियों ने खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्री सड़क किनारे खाई में गिर गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।