पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये के बीच रक्षा समझौता; एक देश पर हमले को तीनों पर हमला माना जाएगा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: सात अगस्त (ए) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत इनमें से किसी एक भी देश पर किए गए हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मक्का के अल-सफा पैलेस में हुई एक बैठक के दौरान ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए।विदेश कार्यालय ने कहा कि मक्का अल-मुकर्रमा संयुक्त रक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित यह समझौता किसी भी आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

उसने कहा कि समझौते में यह प्रावधान किया गया है कि तीनों देशों में से किसी एक के खिलाफ किया गया कोई भी सशस्त्र हमला, तीनों देशों के खिलाफ हमला माना जाएगा।