सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

देहरादून: सात अगस्त (ए) उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को कार खाई में गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के मुताबिक देवप्रयाग क्षेत्र में हुए हादसे में 16 वर्षीय लड़का घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक सर्वेश सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि कुंडाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और अभियान चलाकर सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे अरमान को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के रायपुर जीतपुर गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान अफजाल (49) पुत्र अकबर सूफी, उनकी पत्नी शब्बो (40), बेटी अन्नाविया (3), बेटे शादाब (14) और गुफरान (34) पुत्र अकबर के रूप में हुई है।पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।