बरेली के नारी निकेतन में एक साथ 73 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश बरेली
Spread the love


बरेली, 15 अगस्त एएनएस। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नारी निकेतन में एक साथ 73 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बरेली जिले में अभी तक एक दिन में किसी एक जगह मिले सबसे अधिक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या है। एक साथ इतनी संवासिनी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि संक्रमण कैसे फैला।