बस-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत, कई लोग घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार को सुबह एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे।पुलिस के मुताबिक बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। दुर्घटना सूर्यापेट के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।