रसोइया फंदे से लटका मिला, भाजपा विधायक समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी

झारखण्ड दुमका
Spread the love

दुमका: 26 अगस्त (ए) झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विधायक के यहां रसोइये का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी हंसडीहा थाने में दर्ज की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू राउत (26) के रूप में हुई है और उसका शव नोनिहाट इलाके में एक सरकारी भवन के कमरे से बरामद किया गया।

मृतक के रिश्तेदार सुनील राउत ने दावा किया कि सोनू पिछले चार महीने से भाजपा नेता एवं जरमुंडी से विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम कर रहा था।

जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नवल किशोर सिंह ने ‘ बताया, ‘‘राउत के परिजनों की शिकायत के आधार पर विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’