बाराबंकी में खेत में गई किशोरी से जबरन किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश बाराबंकी
Spread the love


बाराबंकी, 02 जनवरी एएनएस। यूपी में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के बीच बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम खेत मे गई 14 वर्षीया किशोरी के साथ एक युवक ने जबरन दुराचार किया और फरार हो गया । दुराचार के बाद रोती बिलखती पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया किशोरी शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे शौच के लिए खेत गई थी। रास्ते में उसे क्षेत्र के ही एक युवक अमित ने दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुराचार किया। आरोपी अमित के चुंगल से छूटकर पीड़ित किशोरी रोती बिलखती घर पहुंची। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता के भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो चुका था। 
दुराचार के कारण किशोरी की हालत खराब हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले की पीड़िता के पिता ने आरोपी अमित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार हैं। थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।