बिहार के युवक का गोली लगा शव झारखंड से बरामद

झारखण्ड पलामू
Spread the love

मेदिनीनगर , 30 सितम्बर (एएनएस )।झारखंड में पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में सुल्तानी घाटी के समीप मंगलवार देर रात पुलिस को बिहार के एक युवक का गोली लगा हुआ शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव राजमार्ग पर एक कार में था। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान मिले इस शव पर गोली लगने का जख्म है।

मृतक की पहचान बिहार में औरंगाबाद जिले के नबीनगर थानान्तर्गत रामनगर गांव के निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच के बाद छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि आशंका है कि अपहरण के बाद युवक की हत्या कर दी गयी है। उन्होंंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है, उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

सिंह ने बताया कि शव को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।