लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची,16 दिसंबर (ए)। झारखंड के रांची जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 35 वर्षीय एक आदिवासी गायक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंदार के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अंकिता रॉय ने ‘ कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर तातकुंदो गांव में हुई।

मिंज को मंदार अस्पताल लाया गया था जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया। मिंज की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यादव ने कहा, ‘एक ही परिवार के तीन लोग जो सभी लड़की के रिश्तेदार हैं वो अपराध में शामिल थे और गायक की पत्नी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’’