पटना,07 नवम्बर (एएनएस) । बिहार विधानसभा के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद मतगणना से पूर्व विभिन्न एजेंसियों द्वारा किये गए आंकलन व एग्जिट पोल में सरकार बनाने का दावा किया गया है।इस क्रम में न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए 55 सीटों पर सिमट सकती है, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं। टाइम्स नाउ-सी वोटर के मुताबिक, आरजेडी 120 सीटें जीत सकती है तो एनडीए के खाते में 116 सीटें आ सकती हैं। लोजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए 55 सीटों पर सिमट सकती है, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं।
