भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री स्वर्णा राम का निधन

राष्ट्रीय
Spread the love

फगवाड़ा (पंजाब), दो अप्रैल (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का शनिवार शाम यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।.

वह 83 वर्ष के थे। राज्य में पार्टी का एक प्रमुख दलित चेहरा, राम अपने बेटे एवं पूर्व विधायक मोहन लाल बंगा के साथ रह रहे थे।.

उनके परिवार ने बताया कि तबीयत खराब होने पर राम को एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राम ने दो बार फगवाड़ा (सुरक्षित) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा मंत्री थे और उस समय शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन सहयोगी थे।

राम के परिवार में उनकी पुत्री और दो पुत्र हैं।