चंडीगढ़ ,-फगवाडा 14 जनवरी (ए) । कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी।.चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।.