भारत में कोरोना वायरस के 61 हजार से अधिक नये मामले, संक्रमितों की संख्या 20 लाख 88 हजार के पार

राष्ट्रीय
Spread the love


नयी दिल्ली,08 अगस्त (एएनएस)। देश में कोविड-19 के 61,537 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की संख्या 20 लाख 88 हजार 612 पहुंच गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 14,27,006 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या अब 20,88,612 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 933 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 42,518 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात अगस्त तक कुल 233,87,171 नमूनों की जांच हो चुकी थी, जिनमें से 598778 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई।