भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई जिलों से संपर्क टूटा

राष्ट्रीय
Spread the love

ईटानगर, 19 अगस्त (ए) अरुणाचल प्रदेश में गत कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से कई जिलों से सड़क संपर्क टूट गया है।.

निचले सियांग जिला के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भूस्खलन की वजह से जिले के सिजी में अकाजान-लिकाबाली-आलो सड़क बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि कई वाहन गत कई दिनों से फंसे हुए हैं।.