मथुरा (उप्र): 21 सितंबर (ए) मथुरा जिले के नौझील इलाके के मुडलिया गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति की दो भाइयों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव ने बताया कि अवनीश कुमार नामक व्यक्ति रविवार शाम बाजना लौट रहा था तभी सत्येंद्र और उसके भाई धीरज ने मुडलिया और बाजना को जोड़ने वाली सड़क पर उसकी मोटरसाइकिल रोकी और उसे गोली मार दी।
