लखनऊ, 23 दिसंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के संघर्ष को भी याद किया।.
योगी ने शुक्रवार सुबह लखनऊ में विधानसभा के मुख्य द्वार पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।.