मुंबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान दोस्तों ने की 19 साल की लड़की की हत्या

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई, 02 जनवरी एएनएस। मुंबई में नए साल के दिन जश्न के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। मुंबई के खार इलाके में एक 19 वर्षीय लड़की की न्यू ईयर पार्टी के दौरान उसी के दो दोस्तों ने हत्या कर दी। ऐसा आरोप लगाया गया है कि महिला ने दोनों आरोपियों को एक समझौतावाद स्थिति में देखा था और उसके चलते उन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। 
इनके बीच में विवाद इतना तेज हो गया है कि बात हाथापाई तक चली गई और लड़की की हत्या हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं खार पुलिस स्टेशन में उन दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
इधर मुंबई पुलिस का कहना है कि पृथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। दोनों आरोपी और बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। खार वेस्ट में एक पार्टी के दौरान यह घटना घटी। पुलिस का कहना है कि वो इस बात की भी जांच करेगी कि मुंबई में पार्टियों पर प्रतिबंध लगे होने के बाद भी छत पर पार्टी कैसे हो रही थी। 
पुलिस के मुताबिक, पार्टी खार वेस्ट के भगवती हाईट्स टावर के 16वें फ्लोर पर आयोजित की गई थी। पार्टी में जितने भी लोग शामिल थे, उनमें से ज्यादातर लोगों ने मदिरापान किया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दो बजे पीड़िता ने आरोपी को समझौता करने वाली स्थिति में देखा, जिसके बाद वहां बहस छिड़ गई। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को बाल से पकड़ कर खींचा गया और बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता के माथे पर गंभीर निशान भी है। पार्टी में मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता को धक्का दिया था, हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता को बहुत मारा गया था और दूसरे फ्लोर पर लेकर जाया गया फिर क्या हुआ इसकी जानकारी नही है।