प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 20 नवंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के कौस्तुभ जयंती समारोह में शामिल होंगे, वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और लखनऊ में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ में हिस्सा लेंगे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कल 21 नवंबर को मैं पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। इनमें पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर का कौस्तुभ जयंती समारोह; बिहार के वैशाली में 34,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास; और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कौशल विकास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ शामिल है।”