उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मां का निधन, धामी ने जताया शोक

राष्ट्रीय
Spread the love

देहरादून: 20 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया।

पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और इस खबर को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि एक मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है, और उनका जाना परिवार के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
धामी ने भगवान केदारनाथ से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, और योगी आदित्यनाथ तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ओम शांति।