तिरुवनंतपुरम: 20 नवंबर (ए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के तहत शुक्रवार को केरलम में कई स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें करीब एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ले रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है और हवाला से जुड़े कुछ लेनदेन की जांच की जा रही है।
