मुंबई में विस्फोट की धमकी देने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया : पुलिस

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, 23 मई (ए) मुंबई पुलिस को उसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शहर में विस्फोट करने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

अधिकारी ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को ट्वीट किया कि ‘‘मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने जा रहा हूं।’’.उन्होंने कहा कि व्यक्ति की लोकेशन मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में मिली। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।