बेंगलुरु, 21 अक्टूबर (ए) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए “अपमानजनक” पोस्ट के संबंध में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।.
