मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यासागर जी महाराज के निधन पर दुख जताया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 18 फरवरी (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैन धर्म के आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर रविवार को शोक संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘जैन संप्रदाय के संत, आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का निधन इस आध्यात्मिक संसार और इस पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कोटि कोटि नमन।’’