पटना: 14 मई (ए)
) बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल जारी है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों के लिए नए निजी सचिव (पीएस) एवं निजी स्टाफ अधिकारियों की तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी (आप्त) सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रणजीत कुमार को नियुक्त किया गया है।