मेरठ में मकान की पर सुखाए जा रहे एक क्विंटल देसी बम बरामद, छह मजदूर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश मेरठ
Spread the love


मेरठ, 01 नवंबर एएनएस। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक मकान की छत का नजारा देखकर उस समय सभी दंग रह गए जब उस पर एक कुंतल से अधिक देशी बम सुखाया जा रहा था। हैरानी तो तब हुई जब पुलिस को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ।  मेरठ में इन दिनों पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसके चलते पुलिस शहर के कई मोहल्लों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मवाना क्षेत्र के एक बंद मकान में अवैध रूप से पटाखा कारखाना चलाया जाता है। यहां भारी मात्रा में बारूद मौजूद है। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची तो बंद मकान को खुलवाया।  मकान का दरवाजा खुलते ही पुलिस दंग रह गई। पुलिस की छापेमारी की सूचना पाकर यहां अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस मकान की छत पर पहुंची तो यहां का नजारा पहले से ज्यादा चौंकाने वाला था।
छत पर जो तस्वीर दिखी उसे देखकर सबकी आंखे फटी की फटी रह गईं। छतों पर भारी मात्रा में देसी बम सुखाए जा रहे थे। पुलिस ने छत से करीब एक क्वींटल से ज्यादा के देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे मकान से करीब पांच क्वींटल निर्मित, अर्धनिर्मित पटाखे और बारूद मिला है। बताते हैं कि बंद मकान के अंदर से जो पटाखे और बारूद बरामद हुआ वह इतना खतरनाक है कि इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। अगर यहां धमाका होता तो आसपास के कई घर तबाह हो सकते थे। मेरठ शहर के मवाना क्षेत्र में अवैध पटाखा कारखाना चलाते मिले छह मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटाखा मालिक रिजवान और एक अन्य भागने में सफल रहा है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए पटाखों की कीमत लाखों में है।