यूक्रेन पर रूस के मिसाइल-ड्रोन हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: छह जुलाई (एपी) रूस ने सोमवार तड़के यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, रूस द्वारा दागी गई सभी बैलिस्टिक मिसाइल अपने निर्धारित लक्ष्यों तक सटीक तरीके से पहुंचीं। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यूक्रेन के पास ‘पैट्रियट इंटरसेप्टर’ मिसाइल की कमी लगातार गंभीर होती जा रही है।